न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा किसान मोर्चा के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने पार्टी कार्यालय पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि 20 सितंबर तक सभी मंडल अध्यक्षों की टीम बनाकर अभी से किसान हित में काम करने में जुट जाएं। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर किसान जवान सम्मान दिवस का आयोजन कर 71 किसानों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन चंदपा के दीक्षित फॉर्म हाउस पर किया जाएगा।
बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मोर्चा के जिला अध्यक्ष भीकम सिंह चौहान ने विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री योगेंद्र सिंह गहलोत ने किया। इस मौके पर अमित पारासर, अमित चौहान, दीनदयाल चौहान, भोला सिंह रावत, प्रवीण गुप्ता, नीरज प्रताप सिंह, योगेश शर्मा, पुष्पेंद्र उपाध्याय प्रधान, मोहन सिंह आर्य, लाल बहादुर कुशवाहा, श्याम मिश्रा, कुलदीप सिंह, मनोज उपाध्याय, अरुण शर्मा, कुमुद मिश्रा, केके त्यागी, राम हरी चाहर, गोपाल चौहान आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान ने की। संवाद