फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गेहूं खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर बोरे आने के बाद भी खरीद शुरू नहीं हो सकी, जबकि किसान कई दिन से यहां गेहूं बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना था कि जब शासन ने गेहूं खरीद की तारीख बढ़ा दी है तो फिर उनका गेहूं क्यों नहीं खरीदा जा रहा। क्रय केंद्र पर तैनात सचिव लाल सिंह ने यह कहकर गेहूं खरीदने से मना कर दिया कि ऊपर से वेबसाइट बंद हो गई है। किसानों का कहना था कि जब गेहूं की खरीद नहीं करनी है तो फिर बिना वजह तारीख बढ़ाने का दिखावा क्यों किया जा रहा है। सचिव का कहना है कि अब सिर्फ मंडी समिति की वेबसाइट खुली हुई है। वहीं किसानों के गेहूं की खरीद हो सकेगी। गौरतलब है कि इस क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसान कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। पहले बोरों की कमी बताकर उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा था।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से बारदाना नहीं होने के कारण गेहूं खरीद नहीं हो रही थी। हम ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अपना गेहूं लेकर यहां इंतजार कर रहे थे। अब जब बोरे भी आ गए हैं और खरीद की तारीख भी बढ़ गई है तो सचिव वेबसाइट बंद होने की बात कहकर खरीद नहीं कर रहे। -रवेंद्र सिंह, किसान गोपालपुर
विज्ञापन

मेरे पिता बुजुर्ग हैं। वह खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए 15 दिन पहले मुझे यहां छोड़ गए थे, लेकिन केंद्र सचिव ने पहले बोरों की कमी बताकर खरीद नहीं की। अब कहा जा रहा है कि मंडी समिति में जाकर गेहूं बेचो।
-विनय कुमार, किसान कलूपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें