फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुतला दहन करने जा रहे किसान नेताओं को उनके ही घरों में किया नजरबंद

विज्ञापन
निवर्तमान भाकियू जिलाध्यक्ष मंगलेश यादव के निवास उन नजर रखती स्थानीय पुलिस। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में पुतला दहन करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। पुलिस प्रशासन ने किसान नेताओं के आवासों पर पहुंचकर उन्हें घर से बाहर ही नहीं निकलने दिया। इसके अलावा तहसील एवं जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले मुख्य रास्तों व चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। जिससे कोई भी किसान नेता अपने समर्थकों के साथ बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन

दरअसल, कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का 16 अक्तूबर को पुतला दहन कार्यक्रम था। इसे रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने सुबह से ही कमर कस ली थी। शनिवार की सुबह ही क्षेत्र के किसान नेताओं के आवासों पर पुलिस पहुंच गई और उनको घर से बाहर नहीं निकलने दिया। स्थानीय पुलिस के साथ एसडीएम अंजलि गंगवार, सीओ ब्रह्म सिंह एवं अन्य प्रशासन अधिकारी भी क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। क्षेत्र में पूरी तरह शांति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें