फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: किसान की ट्रक से कुचलकर मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
हाथरस: किसान की मौत के बाद सीएचसी पर मौजूद गमजदा परिजन। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव इबालपुर निवासी किसान की शुक्रवार सुबह मंडी समिति के निकट ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। किसान की मौत से क्रोधित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के करीब 30 मिनट बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव इबालुपर निवासी किसान जय सिंह (35) पुत्र राजन सिंह शुक्रवार सुबह अपने खेत पर जा रहा था। मंडी समिति के पास सिकंदराराऊ की तरफ से आ रहे ट्रक ने जय सिंह में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और रोड जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें