न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। इसका खामियाजा को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की रात को शहर के नवीपुर बिजलीघर पर में धमाका हो गया। इस कारण आधी रात तक बिजली संकट गहराया गया। लोगों को बिना बिजली के मुश्किलों से जूझना पड़ा।
शहर, देहात कस्बा में कई कई घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से लोगों में रोष है। शनिवार की रात को शहर के नवीपुर बिजलीघर पर वीसीबी में धमाका हो गया। इसके साथ नवीपुर और विभवनगर सहित कई इलाकों में आधी रात तक बिजली संकट रहा।
बिना बिजली के लोग चैन से सो भी नहीं सके। घरों में लगे इन्वर्टर भी ठप हो गए। रात करीब दो बजे वीसीबी सही होने के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण काफी देर तक बिजली गुल रही।