फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बाजारों में छाई रही खामोशी, पुलिस करती रही वाहनों की चेकिंग

विज्ञापन
हाथरस: लॉकडाउन के चलते शहर के नजिहाई बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे रविवार को बाजारों में खामोशी छायी रही। सुबह जरूर लोगों ने दूध, सब्जी आदि सामान की खरीददारी की। उसके बाद लोग अपने घरों में ही रहे। वहीं पुलिस पूरे दिन बाजारों में गश्त करती रही और वाहनों की चेकिंग करती रही। दवा की दुकानें खुली रहीं।
रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन का दूसरा दिन था। ऐसे में सड़कों पर खामोशी छाई रही और सन्नाटा पसरा रहा। सुबह जरूर लोगों ने सब्जी, दूध आदि रोजमर्रा की जरूरत के सामान की खरीददारी की। इसके बाद ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकले, अलबत्ता कॉलोनियों और गलियों में जरूर चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी कम वाहन दिखे। रोडवेज बस स्टैंड पर इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। पुलिस का इस दौरान बाजार में खासा पहरा लगा रहा। पुलिस फोर्स मुख्य बाजारों पर तैनात रही और वाहनों की चेकिंग भी करती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें