फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विकास भवन में गंदगी को लेकर अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निरीक्षण में कार्यालयों के बाहर व परिसर में गंदगी पाए जाने के मामले में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अवधेश सिंह यादव ने अनुभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीडीओ ने कहा है कि विकास भवन के समस्त तलों के कार्यालय कक्षों, शौचालयों, गैलरी आदि की सफाई की व्यवस्था और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूतल की सफाई के लिए परियोजना निदेशक (पीडी) ग्राम्य विकास अभिकरण, प्रथम तल के लिए जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को, दूसरे तल के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिसाशी अभियंता ग्राम्य अभिकरण को नोडल अधिकारी नामित किया था। उन्होंने कहा कि सीडीओ के निरीक्षण के दौरान सभी तलों पर गंदगी पाई गई। सभी अधिकारी सफाई कार्य को सुनिश्चित करेंगे। दूसरी ओर से शासन से कार्यालय रखरखाव के लिए मिलने वाले मद से हुए खर्च का ब्योरा भी दें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें