नामांकन को लेकर निर्वाचन कार्यालय में होती तैयारियां।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विधानसभा निर्वाचन में प्रत्याशियों की ओर से नामांकन से पहले व बाद में होने वाले खर्च का अवलोकन करने के लिए 25 जनवरी को जिले में व्यय प्रेक्षक आएंगे। वहीं नामांकन प्रक्रिया की पूरी मॉनीटरिंग करेंगे। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिले में 25 जनवरी को प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। प्रशासन की ओर से नामांकन को लेकर भी खाका खींच लिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में प्रशासन की ओर से तीसरे चरण के मतदान के लिए 25 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी।
इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों का खाका खींच लिया गया है। प्रशासन की ओर से गेट से नामांकन कक्ष तक बैरीकेडिंग कराए जाने को लेकर पूरा नक्शा तैयार कर लिया गया है। नामांकनक र्ता सीधे मुख्य गेट अपने विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्ष पर ही पहुंचेगा।
पूरे कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। वहीं भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर प्रेक्षकों को भी नामित कर दिया गया है। 25 जनवरी को व्यय प्रेक्षक पुष्पेंद्र सिंह चौधरी हाथरस पहुंचें। व्यय प्रेक्षक पूरे नामांकन प्रक्रिया की मॉनीटरिंग करेंगे।
वहीं प्रत्याशियों के द्वारा किए जा रहे खर्च का अवलोकन भी करेंगे। इसे लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। नामांकन के साथ ही सभी प्रत्याशियों को अपना व्यय रजिस्टर भी तैयार करना होगा।