फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रशिक्षण में गैरहाजिर कार्मिकों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर 27 जनवरी से प्रथम चरण में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले कार्मिकों पर प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
27 जनवरी से मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से जिले के 8800 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में एक पाली में 600 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान प्रथम, द्वितीय, तृतीय कार्मिकों को मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी एके मिश्र ने बताया कि सभी कार्मिकों को ड्यूटी रिसीव करा दी गई हैं। विभागाध्यक्षों से ड्यूटी रिसीव संबंधी प्रमाण पत्र भी ले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी कार्मिक मतदान संबंधी प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहते हैं, तो उनके खिलाफ सीधे एफआईआर कराई जाएगी। वहीं संबंधित कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें