फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: होली से पहले हाथरस को नई बसें मिलने की उम्मीद, पहले चलेंगी लखनऊ-दिल्ली

Sun, 19 Feb 2023 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डिपो में करीब छह बसें इन दिनों जर्जर हालत में हैं। ये बसें आए दिन बीच रास्ते में यात्रियों का साथ छोड़ देती है। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस डिपो में होली से पहले नई बसों के आने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। बीते दिनों निरीक्षण में आए नए आरएम ने हाथरस डिपो में जल्द बस आने की बात कही।

विज्ञापन

 
हाथरस डिपो में करीब छह बसें इन दिनों जर्जर हालत में हैं। ये बसें आए दिन बीच रास्ते में यात्रियों का साथ छोड़ देती है। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे आय भी प्रभावित होती है। बीते दिनों हाथरस डिपो के निरीक्षण पर आए आरएम ने बसों के संचालन की जानकारी की। 

साथ ही उन्होंने कहा था कि जल्द नई बसें आ रही है, जो हाथरस डिपो को दी जाएगी। अधिकारियों की मानें तो उन बसों को गांव से राजधानी तक के लिए चलाया जाएगा। पहले चरण में लखनऊ व दिल्ली के लिए बसें संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें