फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी डिग्री कॉलेजों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। आने वाले दिनों में स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष और परास्नातक के विद्यार्थियों की भी परीक्षा शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने नोडल केंद्र प्रभारी को जिला प्रशासन से संपर्क कर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा नकल विहीन व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वर्ष 2021-22 स्नातक प्रथम सेमेस्टर, स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और परास्नातक प्रथम वर्ष एवं अंतिम वर्ष की परीक्षा के सफल संचालन लिए नोडल केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हाथरस के डिग्री कॉलेजों के लिए बागला डिग्री कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। इसके अधीन आने वाले परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कराने के लिए विश्वविद्यालय ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नोडल केंद्र को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ पुलिस बल भी तैनात कराया जाए। इससे साफ है कि अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में भी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे। बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। इसका पालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें