फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दूध के पैसे मांगने पर घर में घुसकर वकील को पीटा

विज्ञापन
वकील की पिटाई के विरोध में आक्रोश जताते अन्य वकील। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के कासगंज स्थित गांव नावली लालपुर में शुक्रवार की सुबह दूध का पैसे मांगने गए वकील के साथ चार लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट में वकील हो गया। इसको लेकर सिविल बार ने आक्रोश प्रकट करते हुए दोषी नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके विरोध में वकील एक दिन के लिए कार्य से विरत भी रहे।
गांव निवासी वकील अंकित यादव पुत्र संतोष कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि शुक्रवार की सुबह उसकी मां सरोज देवी गांव के ही दूधिया जगदीश पुत्र रघुवीर से दूध के बकाया सत्तर हजार रुपये मांगने गई थी। जगदीश ने रुपये देने से इंकार दिया। बार-बार मांगने पर उसकी मां को जगदीश ने गंदी गंदी गालियां दी। घर वापस लौट रही मां के पीछे जगदीश, वबलू पुत्र जगदीश, गौरव, राजन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों में लाठी-डंडा लेकर वे लोग घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इधर प्रकरण को सिविल बार ने गंभीरता से लेते हुए नामजदों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। विरोध करने वालों में वकील नन्न्रद किशोर शर्मा, कुलदीप पुंढीर, जितेंद्र यादव, ओम शिव उपाध्याय, बृजभान सिंह चौहान, प्रबल प्रताप, देवव्रत यादव, नरेश कुमार, अनिल कुमार, शिवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें