फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नाली से आगे कब्जा अतिक्रमण माना जाएगा : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के बाजार में अतिक्रमण को लेकर उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा के अल्टीमेटम के बाद रविवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी उनसे मिले और अतिक्रमण हटाने के मानकों पर चर्चा की। इस पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि बाजार में नाली से आगे कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को एसडीएम ने बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसी को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज पंडित, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव महाजन एवं राजेंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने मुलाकात के दौरान अतिक्रमण हटाने के समय क्या मानक अपनाए जाएंगे, इस बारे में एसडीएम से जानकारी मांगी। इस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी मार्ग पर अथवा बाजार में नाली से आगे कोई भी लेंटर या सीढ़ियां नहीं रहने दी जाएंगी। अपने दुकान व मकान के लिए लेंटर व सीढ़ियां नाली के अंदर रखें। नाली के बाहर जो भी अतिक्रमण होगा उसे तोड़ दिया जाएगा। मंगलवार को बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें