फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रांसफॉर्मर की खराबी और लाइन में फॉल्ट होने से ठप रही बिजली

विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड पर एक खंभे पर बिजली ठीक करता कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली उपकरणों पर लोड बढ़ता जा रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को शहर की शिव कॉलोनी के ट्रांसफॉर्मर में अचानक खराबी आ गई। इस कारण इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े इलाकों की बिजली करीब चार घंटे तक ठप रही।
शिव कॉलोनी में लगा यह ट्रांसफॉर्मर शनिवार की रात से खराब चल रहा था। रविवार की सुबह कर्मियों ने इसकी मरम्मत की। लिहाजा सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक इससे जुड़े इलाकों की बिजली ठप रही। इसके अलावा शहर के प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले फीडर की लाइन में भी फॉल्ट हो गया। इस कारण इससे जुड़े इलाकों में भी करीब दो घंटे तक बिजली ठप रही।
विज्ञापन

इसके अलावा ओढ़पुरा से शहर के घंटाघर के लिए आने वाली लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इस कारण ओढ़पुरा तिराहा, मथुरा रोड, मुरसान आदि क्षेत्र में बिजली गुल रही। वाटर वर्क्स व कांशीराम टाउनशिप विद्युत उपकेंद्र की लाइन में भी फॉल्ट होने से शहर के चामड़ गेट, जामा मस्जिद चौराहा, नयागंज, सब्जी मंडी आदि इलाकों में दो घंटे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा चंदपा, हसायन, नगला रति, महौ, सलेमपुर, मुरसान, सासनी आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में भी फॉल्ट के चलते करीब पांच घंटे जिले के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। संवाद
जिले में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -सुखवीर, उपभोक्ता
गर्मियों के हिसाब से बिजली सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया गया। इस कारण लाइनों में आए दिन फॉल्ट हो रहे हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। -रामहरी, उपभोक्ता
बिजली कटौती हमारी दिनचर्या में शामिल हो गई है। हर रोज कई घंटे बिजली बाधित हो रही है। इससे उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। -योगेंद्र शर्मा, कारोबारी
विज्ञापन

लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरे प्रयास जारी हैं। लाइनों में फॉल्ट को जल्द से जल्द दूर कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं। यदि किसी को कोई शिकायत है तो वह कार्यालय में आकर बताएं। यदि कोई कर्मी काम नहीं कर रहा है या सुन नहीं रहा है तो हमें अवगत कराएं।
-सुभाष चंद्रा, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें