न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में कुछ लोगों ने दूध लेने जा रहे किशोर के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में सचिन गोस्वामी अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। शनिवार की देर रात को सचिन दूध लेने के लिए जा रहा था।
इस बीच रास्ते में मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने नामजदों ने किशोर के साथ मारपीट कर दी। उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद