फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग किसान की मौत

विज्ञापन
भूप सिंह का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र की कैशोपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव ग्वारऊ खुर्द में सांड़ ने एक किसान पर हमला बोल दिया। सांड़ के हमले से किसान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौं में लाया गया। यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव ग्वारऊ खुर्द निवासी भूप सिंह (80) पर बुधवार को अपने खेत से आलू खुदाई का कार्य देखकर आ रहे थे। रास्ते में एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। हमले से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया लेकिन, स्थिति गंभीर होने के कारण अलीगढ़ जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें