संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर से सटे गांव नगला कुंवरजी में ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग के दौरान पांच साल की बच्ची को करंट लग गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर चले गए।
कोतवाली सदर इलाके के गांव नगला कुंवरजी में एक गली में खड़ा ई-रिक्शा चार्ज हो रहा था। इस बीच वहां पर गांव के ही रहने वाले राजेश की पांच साल की बेटी दीक्षा को ई-रिक्शा से करंट लग गया, जिससे बच्ची बेहोश होकर वहीं पर गिर गई।
यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। बच्ची को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर घर चले गए।