फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गेहूं खरीद के लिए आठ हजार किसानों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
हाथरस : मंडी समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर रखे गेहूं से भरे बोरे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। अब तक आठ हजार लोगों ने गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है। जिले के 53 क्रय केंद्रों पर अब तक करीब 80 हजार कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। गेहूं खरीद की अफसर खुद निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल क्रय केंद्रों पर बोरों की कमी आ रही है। इसे दूर कराने के लिए लगातार अलीगढ़ संपर्क किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गेहूं खरीद पर सरकार लगातार ध्यान दे रही है। इस बार क्रय एजेंसियों को गेहूं खरीदने का लक्ष्य देने की बजाय आदेश दिया गया है कि जब तक गेहूं आए, तब तक खरीद को निरंतर जारी रखें। अब तक जिले के क्रय केंद्रों पर 80 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। खरीद के बाद अभी तक यह गेहूं एफसीआई नहीं पहुंचा है। इसे लेकर केंद्र प्रभारी खासे परेशान हैं। केंद्रों पर बोरों की बात करें तो बोरों की कमी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी जरूरत के अनुसार बोरों की आपूर्ति होने की बात कह रहे हैं। बोरों की कमी को दूर करने के लिए अधिकारी आला अफसरों के संपर्क में है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि अब तक 80 हजार कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। बोरों की कमी को दूर करने के लिए अलीगढ़ लगातार संपर्क जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें