फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डेंगू वार्ड में मरीज भर्ती न होने के सवाल पर अटके एडी

विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल पूछते अपर निदेशक स्वास्थ्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में एक भी डेंगू के मरीज को अभी तक भर्ती नहीं किया गया है, जबकि जिले में साढ़े तीन दर्जन से अधिक डेंगू के रोगी मिल चुके हैं। इसको लेकर एडी से पूछे गए सवाल पर वह अटक गए और कहने लगे कि यह वार्ड तो गंभीर रोगी के लिए हैं। डेंगू के हर मरीज को भर्ती करना जरूरी नहीं है।
मंगलवार को हाथरस आए एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए, उनके दिए जा रहे उपचार के बारे में संबंधित से जानकारी ली। निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडी हेल्थ ने सुविधाओं का तो बखान किया, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि डेंगूू वार्ड में एक भी मरीज को भर्ती क्यों नहीं किया गया है तो एडी बोले कि डेंगू एक नॉर्मल वायरल फीवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे डरने की जरूरत नहीं है। घर में आराम करें, खूब पानी पीए। बुखार आने पर पारासीटामोल लें। अगर प्लेटलेट्स कम होती हैं तो भर्ती करने की आवश्यकता होती है। अगर कोई आदमी घर में ही इलाज कर रहा है तो ठीक है। वार्ड को आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें