न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
माध्यमिक शिक्षा विभाग के नौवीं से 12वीं कक्षा तक के प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी और सभी कॉलेजों की वेबसाइट बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कई कॉलेज संचालक इसे लेकर कतई गंभीर नहीं हैं। तभी तो अभी तक 98,041 के सापेक्ष मात्र 17,073 विद्यार्थियों की ही ई-मेल आईडी बनी है। डीआईओएस ने इस पर नाराजगी जताते हुए फिर से पत्र जारी किया है।
शासन स्तर से सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट, शिक्षकों एवं कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों की ई-मेल आईडी बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसे लेकर प्रधानाचार्यों को पूर्व में भी कई बार निर्देशित भी किया जा चुका है, लेकिन कुछ ही विद्यालयों द्वारा विद्यालय की वेबसाइट, शिक्षकों एवं कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी की सूचना ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर विद्यालय लॉगिन के माध्यम से अपलोड कराई गई है।
डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि अभी तक 98,041 के सापेक्ष केवल 17,073 विद्यार्थियों की ही ई-मेल आईडी बनाई गई है। सभी प्रधानाचार्यों को पुन: निर्देशित गया है कि विद्यालय की वेबसाइट, शिक्षकों एवं कक्षा-9 से 12 तक के छात्रों की ई-मेल आईडी ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर विद्यालय लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करें। संवाद