न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा निर्वाचन 2022 में जिले में होने वाले निर्वाचन में मतदान को लेकर 8800 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन की ओर से इन सभी कार्मिकों को ड्यूटी पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी कार्मिकों को 27 जनवरी से दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक सत्र में 600 कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर मतदान की बारीकियों के बारे में जानकारी देंगे।
प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रथम चरण सुबह 9.30 बजे से व दूसरा चरण दोपहर दो बजे से शुरू होगा। प्रशिक्षण के लिए प्रशासन की ओर से मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। यह मास्टर ट्रेनर आयोग के निर्देशों के साथ मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। वहीं प्रशासन की ओर से पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय के आधार पर प्रशिक्षण का खाका खींच दिया गया है। संवाद