न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बिजली विभाग 2,29,288 उपभोक्ताओं पर 32,953 लाख रुपये का बकाया है। अब शासन स्तर से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की शुरुआत की गई है। यदि उपभोक्ता बिल जमा करते हैं तो 23,900 लाख रुपये का सरचार्ज माफ होगा। बकायेदारों को अब खंडवार बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। साथ ही शहर से देहात तक लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट और फ्लैक्स का सहारा लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में बिजली विभाग द्वारा वर्तमान में 65 बिजलीघरों के दो लाख 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बीते दिनों शहर से देहात तक 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके बाद विभाग को शत-प्रतिशत बकाया हाथ नहीं लगा।
अब बकाया वसूलने व उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शासन स्तर से ओटीएस लागू की गई है। इसमें घरेलू उपभोक्ता, नलकूप, इंडीस्ट्रीज आदि के दो लाख अच्छा खासा बकाया है। यदि ये उपभोक्ता ओटीएस की नियत अवधि में बकाया जमा करते हैं तो उन्हें ब्याज में छूट मिलेगी। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि ओटीएस में बकाया जमा कर लोग सरचार्ज में दूट का लाभ उठाएं। संवाद