हाथरस : अलीगढ़ रोड पर सीवर लाइन की खोदाई का काम करते मजदूर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के अलीगढ़ रोड पर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वच्छता चौक के निकट सोमवार को सीवर लाइन डालने का काम किया गया। इस कारण अलीगढ़ रोड पर सुबह से शाम तक जाम रहा। इस कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ा। यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड पर स्वच्छता चौक के निकट खड़ंजा निर्माण से पूर्व सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। सीवर लाइन के लिए खुदाई का कार्य हो चुका है। पालिकाध्यक्ष ने खुद बीते दिनों लेबल आदि भी चेक किया। सोमवार को काम ने रफ्तार पकड़ी। इस दौरान सीवर की खुदाई से निकली मिट्टी व पाइप से वहां जाम लग गया। गांधी तिराहा से जाम ओवरब्रिज तक पहुंच गया। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। संवाद