फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बस न होने पर बसस्टैंड पर यात्रियों ने काटा हंगामा, झेलीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार की रात को आगरा व अलीगढ़ के लिए बस न होने पर यात्रियों ने हंगामा काटा। यात्रियों ने इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को फोन के माध्यम से भी बताया। आरएम के फोन के बाद यात्रियों के लिए बस का इंतजाम किया गया। बस न होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि इन-दिनों सहालग का सीजन चल रहा है। इसके बावजूद हाथरस डिपो में एक दर्जन से अधिक बसों के पहिये सामान के अभाव में थमे हुए हैं। रात को नौ बजे के बाद बाईपास के दोनों मुहानों पर तैनात कर्मी हट जाते हैं। इस कारण बसें बाईपास से सीधे निकलना शुरू हो जाती हैं। शनिवार की रात करीब 10 बजे बस स्टैंड पर काफी संख्या में यात्री मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक इन यात्रियों ने बस का इंतजार किया। बस न आने पर यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यात्रियों ने बसस्टैंड पर हंगामा शुरू कर दिया। मामले से आरएम को भी अवगत कराया गया। आरएम के फोन के बाद रोडवेज कर्मियों ने बस का इंतजाम किया। तब जाकर यात्री गंतव्य के लिए रवाना हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें