फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चालक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड स्थित बेहटा रजबहे के निकट बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे चालक दब गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा।
जनपद अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव मांगरौल निवासी छविराम का 28 साल का बेटा सोमवीर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हाथरस की ओर आ रहा था। इस बीच सिकंदराराऊ रोड स्थित बहटा रजबहे के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके नीचे सोमवीर दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर काफी भीड़ लग गई। युवक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार के लोग भी हाथरस आए गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें