फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डॉ. भटनागर अध्यक्ष और डॉ.जितेंद्र बने सचिव

विज्ञापन
हाथरस : काका हाथरसी के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व मंडलायुक्त व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

काका हाथरसी स्मारक समिति की बैठक काका हाथरसी स्मारक भवन में पूर्व मंडलायुक्त व समिति के अध्यक्ष डॉ. रविकांत भटनागर की अध्यक्षता में हुई। इससे पहले काका हाथरसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
बैठक में डॉ. भटनागर ने कहा कि इस स्मारक भवन व समिति के सहयोग के लिए शहर के उद्योगपतियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी इस समिति से जोड़कर इस भव्य स्मारक में संग्रहालय आदि की व्यवस्था में सहयोग के लिए नवीन कार्यकारिणी सक्रियता दिखाए। काका हाथरसी स्मारक समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा को सचिव बनाया गया। अध्यक्ष पद पर फिर डॉ. आरके भटनागर को सर्वसम्मति से चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक मंडल में डॉ. एससी शर्मा पूर्व प्राचार्य, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर शरद अग्रवाल (डिब्बे वाले), उपाध्यक्ष बौहरे रामनमूर्ति शर्मा, संयुक्त सचिव विद्यासागर विकल, प्रवीन देव रावत, कोषाध्यक्ष दिनेश सेकसरिया व सह कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी गोपाल चतुर्वेदी के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनय ओसवाल, सुरेश बागड़ी, प्रदीप शर्मा, घनश्याम दास कूलवाल शामिल किए गए। संचालन डॉ.बीपी सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें