फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 66 ग्राम पंचायतों में आज से शुरू होगा कूड़े का डोर-टू-डोर उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद की 66 ग्राम पंचायतों के 78 ग्रामों में आज 28 दिसंबर से कूड़े के निस्तारण का कार्य शुरू होगा। चयनित ग्राम पंचायतों के सचिव और प्रधानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीएम रमेश रंजन ने ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य दिया था। इसके तहत ठोस व तरल अपशिष्ट का प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए थे। गांवों में भी डोर टू डोर कूड़े का उठान किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सर्जित होने वाले अपशिष्ट पदार्थों का समुचित प्रबंध किया जाएगा। जिससे कि संक्रामक रोगों की रोकथाम हो सके। ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक, पॉलीथीन, धातुओं, कागज, कपड़े थर्मोकोल को कंटेनर के माध्यम से एक जगह पर एकत्र किया जाएगा। सफाई कर्मचारी गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करेंगे। सूखा कचरा को स्क्रैप कारोबारी को बेचा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें