फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, 90 में से 8 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
हाथरस : तहसील सदर स्थित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम, एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील सदर में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को स्वयं एवं उनके अधीनस्थ तैनात समस्त कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। तहसील में जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, उप जिलाधिकारी राजकुमार सिंह यादव ने जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करने के बाद निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में दर्ज 90 प्रार्थना पत्रों में से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही न बरतने के लिए अधिकारियों को आगाह किया और कहा कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का किसी भी स्थिति में डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंचने से पूर्व निस्तारण करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें