फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गर्मी में लड़खड़ाया सिस्टम, गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान गेट पुलिस चौकी के निकट खुले में रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ जिले का बिजली सिस्टम लड़खड़ाने लगा है। कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के माया टाकीज के निकट 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। रेलवे स्टेशन पर लगे ट्रांसफॉर्मर में भी खराबी आ गई। इसके अलावा शहर के बालापट्टी में 11 हजार केवीए का तार टूट गया। लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली न मिलने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
उल्लेखनीय है कि कई वर्ष पहले आरएपीडीआरपी (रिस्ट्रक्चर्ड एसिलिरेटेड पावर डवलपमेंट एंड रिफॉर्म प्रोजेक्ट) के तहत बिजली सिस्टम को दुरुस्त किया गया, लेकिन अब समय गुजरने के साथ बिजली सिस्टम ओवर लोड हो रहा है। जगह-जगह लाइनें झूल रही हैं। लाइनों में फॉल्ट होना आम बात हो गई है। इस कारण शहर, देहात और कस्बों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। शहर के माया टाकीज के निकट 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडिंग के चलते फुंक गया। इस कारण सुबह से दोपहर तक करीब 200 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं शहर के सिटी रेलवे स्टेशन पर लगे ट्रांसफॉर्मर में भी खराबी आ गई। इस कारण 12 से 14 घंटे तक बिना बिजली के लोगों को रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बालापट्टी फीडर की 11 हजार केवीए की लाइन का तार टूट गया। इस कारण काफी देर तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। पीने के पानी तक के लिए लोगों को भटकना पड़ा। सुबह से बिजली गुल होने के कारण कई इलाकों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें