अहेरिया समाज के बजुर्गो का माल्यार्पण कर सम्मान करते विधायक वीरेंद्र राना।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
हसायन क्षेत्र के गांव बरवाना में अहेरिया समाज के नेताओं ने विधायक वीरेंद्र सिंह राना का स्वागत किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मदनलाल अहेरिया भाजपा में शामिल हो गए। उनके अलावा समाज के कई अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
राना ने अहेरिया समाज के लोगों से कहा कि भाजपा ने सदैव उनके हित में काम किया है। उनके समाज को विभिन्न सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिला है तथा आगे भी मिलता रहेगा। राना ने कहा कि मुझे खुशी है कि अहेरिया समाज अपने घर वापस आ गया है।
मौके पर अहेरिया समाज के चित्रपाल सिंह, नीरज, ओमप्रकाश, बंटू सिंह, बृजपाल सिंह, चरन सिंह मास्टर, कमल सिंह सत्यदेव, सत्यपाल, देवेंद्र रामनगरिया, गिर्राज किशोर, मोहन लाल, रमेश सिंह, जखपति, रूपकिशोर, कुशलपाल सिंह चंदीला आदि थे।