फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में शुरू हुआ नोडल अधिकारियों की निगरानी में खाद्यान्न का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में खाद्यान्न का निशुल्क वितरण छह मार्च से शुरू हो गया। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता को लेकर प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। इन नोडल अधिकारियों द्वारा राशन डीलरों की दुुकानों पर पहुंच कर खाद्यान्न वितरण के बारे में कार्डधारकों से वार्ता की जा रही है। वहीं खाद्यान्न वितरण की रिपोर्ट पूर्ति विभाग में दी जा रही है।
विज्ञापन

डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि अन्त्योदय योजना के राशनकार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किलो खाद्यान्न (20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल), एक किलो नमक, एक किलो साबुत चना एवं एक किलो रिफाइंड सोयाबीन आयॅल व पात्र गृहस्थी योजना के समस्त राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न (3 किोल गेहूं व दो किलो चावल) के साथ प्रति कार्ड, एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो साबुत चना एवं एक किलो रिफाइंड सोयाबीन आयॅल का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें