फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुकान के विवाद में विवाद मारपीट, एक युवक जख्मी, हंगामा

विज्ञापन
मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के नयागंज बाजार में दुकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे दुकानदार को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया है।
शहर के नयागंज बाजार में दो दुकानदारों में पहले से आपस में विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते सोमवार को फिर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के अनुराग मित्तल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां काफी भीड़ लग गई। घायल अनुराग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। वहीं इस मामले में घायल अनुराग के भाई विनीत ने विष्णु वर्मा व उसके तीन बेटों विशाल, नारायण व हरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली निरीक्षक सदर लोकेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें