फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पिपरामई में दो पक्षों में हुआ विवाद, पांच लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : झगड़े में घायल ग्रामीण। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पिपरामई में शनिवार की शाम को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। इनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां उनका उपचार किया गया। बताते हैं कि मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग भी हुई।
इस घटना में एक पक्ष से गांव पिपरामई निवासी योगेश पुत्र रामसरन और दूसरे पक्ष से हरेंद्र सिंह पुत्र दिलेवर सिंह, सतेंद्र सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह, गिरेन्द्र सिंह पुत्र दिलेवर सिंह और रवींद्र पुत्र हरेंद्र सिंह घायल हो गए। घटना के मूल पर पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश के परिजनों का आरोप है कि शनिवार को खेत जोतने के दौरान योगेश से मारपीट की गई है और ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। हवाई फायरिंग भी की गई है। योगेश को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि शराब पीकर गाली-गलौज कर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें