भईया दूज पर अपने भाई क़ृतांक, प्रखर की टीका करती काव्या वार्ष्णेय।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
रोडवेज बसों की कमी की वजह से भाईदूज पर घर पहुंचने के लिए बहनों को को काफी मशक्कतें करनी पड़ी। अधिकतर रोडवेज बसों के खराब होने के कारण बहनों-भाइयों को डग्गेमार वाहनों पर धक्का खाते हुए आना पड़ा। भाइयों के घर पहुंचकर बहनों ने उन्हें यम से बचाने के लिए भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की।
यम द्वितीय पर शनिवार की सुबह से ही हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। बहन-भाई दूज पर्व मनाने के लिए एक दूसरे के निकल पड़े। हालांकि, पर्याप्त संख्या में रोडवेज बसों के नहीं चलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। रोडवेज की अधिकतर बसें खटारा होकर डिपो में ही पड़ी रहीं।
सुबह से सड़क पर इतनी भीड़ थी कि जाम लग गया। पंत चौराहे पर कोतवाली पुलिस ने यातायात सुचारु करने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया। पूरे दिन गाड़ियों जाम की वजह से रेंगती रहीं। कोतवाली पुलिस पूरे दिन बस स्टैंड, जलेसर बस अड्डा, पंत चौराहा, रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। कोतवाल प्रवेश राना मय फोर्स चारों तरफ भागते नजर आए।
भईया दूज पर पंत चौराहे पर पूरे दिन रहा जाम का झाम।- फोटो : SIKANDHRA RAHU