फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जूता व्यापारी से 10 लाख की लूट में डीआईजी ने ली जानकारी, सीसीटीवी में दिखी वेगन आर कार

Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के जूता व्यापारी से हुई 10 लाख की लूट के बाद डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। सीसीटीवी में सफेद रंग की वेगन आर गाड़ी दिखाई पड़ी है, पर उसके नंबर सही नजर नहीं आ रहे। जूता कारोबारी के पुत्र के साथ भी 12 दिन पहले लूट का प्रयास हुआ था।
विज्ञापन
व्यापारी नेताओं के साथ कोतवाली सिकंदराराऊ में जूता व्यवसायी से लूट के बारे में जानकारी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के जूता व्यापारी से 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने रात भर बदमाशों की तलाश की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को डीआईजी अलीगढ़ दीपक कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और फिर सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। इसमें वह कार दिखाई दे रही है। पुलिस इस वारदात के खुलासे में लगी है। इसे लेकर टीमें भी गठित कर दी गई हैं। वहीं इस घटना के बाद व्यापारियों में काफी दहशत है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की रात्रि में हाथरस शहर के गोशाला रोड निवासी जूता व्यापारी शिवशंकर गुप्ता व अन्य युवक अंकुर दुबे निवासी शहबाजपुर हाथरस से बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की गई थी। शिवशंकर गुप्ता बृहस्पतिवार की रात्रि में उगाही कर जब लौट रहे थे और सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर हाथरस जाने के लिए खड़े होकर वाहन का इंतजार कर थे तो वहां सफेद रंग की वैगनआर कार में सवार बदमाशों ने उन्हें बैठा लिया था। बदमाशों ने एक अन्य युवक अंकुर को भी बैठा लिया था। इसके बाद दो अन्य बदमाश भी थोड़ी देर उपरांत इस कार में सवार हो गए थे। तदुपरांत बदमाश कार को रति का नगला से थोड़ा पहले रोड से हटकर सुनसान स्थल पर हो गए थे और वहां शिवशंकर और इस युवक की पिटाई की थी।

शिवशंकर को तमंचों की बट से मारपीट कर घायल कर दिया था। बदमाशों ने उनसे दस लाख रुपये, मोबाइल फोन छीन लिया था। अंकुर से भी चारों बदमाश पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर ले गए थे। इसके बाद यह दोनों लुटे मुख्य मार्ग तक आए थे और घटना की जानकारी वहां पेट्रोल पंप पर पहुंचकर दी थी। फिर वहां पुलिस पहुंची थी। रात्रि में एसपी देवेश कुमार पांडेय व अन्य अधिकारी घटनास्थल पर गए थे। पीड़ित व्यापारी से एसपी ने बातचीत की।
विज्ञापन


पुलिस ने रात भर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। इधर, शुक्रवार को डीआईजी अलीगढ़ दीपक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पूछताछ की। तदुपरांत वह सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर आए और मामले की जानकारी की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में खंगाले हैं। इसमें वैगनआर कार दिखाई दे रही है। हालांकि उसका नंबर पता नहीं चल रहा है। पीड़ित व्यापारी शिवशंकर गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली हसायन में चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

बंद चल रहे हैं सीसीटीवी कैमरे

सिकंदराराऊ के जीटी रोड पर 16 सीसीटीवी कैमरे नगर पालिका द्वारा कुछ वर्ष पूर्व लगाए गए थे, लेकिन उनके लिए अलग से बिजली की व्यवस्था न होने से वे बंद चल रहे थे। ईओ श्रीचंद्र ने बताया कि सभी कैमरें का कनक्शन कोतवाली पर ही था। कैमरे लगाने वाली एजेंसी से कोतवाली पुलिस संपर्क कर कोड का पता लगा सीसीटीवी खंगालने की तैयारी कर रही थी। हाथरस नहर से पूर्व एक शटर्रिग करने वाले गोदाम के कैमरे में सफेद वैगनआर कार जाती तो दिखाई दे रही है, लेकिन नंबर का पता नहीं चल पा रहा है।

पुलिस कर रही कई पहलुओं से छानबीन, दीं दबिशें
जिस तरह से बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उसे लेकर पुलिस ने कई पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। जूता व्यापारी शिवशंकर गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कासगंज, एटा में कुछ स्थानों से भुगतान लिया था। ऐसे में पुलिस इसे लेकर छानबीन कर रही है कि आखिर बदमाशों को क्या पहले से मालूम था कि शिवशंकर पर 10 लाख रुपये की नकदी है और यदि उन्हें पहले से मालूम था तो उन्हें यह जानकारी आखिर किसने दी। इसके बाद इस लूटपाट की प्लानिंग की गई। पुलिस इस पहलू को लेकर भी छानबीन कर रही है कि या फिर यह गिरोह ऐसे बदमाशों का था, जोकि कार में लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करता है और शिवशंकर के पास इतनी बड़ी रकम उन्हें अनायास ही मिल गई। सूत्रों की मानें पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। कुछ स्थानों पर पुलिस ने दबिशें भी दीं।

जूता व्यापारी के बेटे के साथ भी हुई थी वारदात की कोशिश
जूता व्यापारी शिवशंकर गुप्ता के बेटे के साथ भी 12 दिन पहले इसी तरह की वारदात का प्रयास किया गया था, लेकिन तब उन्होंने जैसे-तैसे खुद को बचाया था। थोक जूता व्यापारी शिवशंकर गुप्ता के बेटे गौरव गुप्ता 12 दिन पहे जब कार से पेमेंट लेकर आगरा से लौट रहे थे तो आगरा रोड पर मीतई के निकट उनकी कार रोकने का प्रयास किया गया था। कार पर किसी ने पथराव किया था। कार में उनका एक मित्र भी सवार था। दोनों जख्मी भी हो गए थे, लेकिन कार नहीं रोकी थी। बाद में शहर तक जैसे-तैसे पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें