न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला के बैनर तले 25 मार्च को फाग महोत्सव का आयोजन होगा। इस मौके पर अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में शाम साढ़े छह बजे से भजन संध्या होगी। प्रसिद्ध भजन गायक बाबा चित्र-विचित्र बिहारी दास जी महाराज अपने भजनों से समां बांधेंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा और आमंत्रण पत्र भी साथ लाना होगा।
बृज की देहरी पर होली के त्योहार को लेकर काफी उत्साह है। इस उत्साह को अमर उजाला के बैनर तले होने वाला फाग महोत्सव और बढ़ा देगा। अमर उजाला के बैनर तले शहर में 25 मार्च को रंगभरनी एकादशी के दिन अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में शाम साढ़े छह बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें बाबा चित्र-विचित्रदास जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) अपने भजनों से समां बांधेंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
यह हैं सहयोगी
आरजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, प्रेमरघु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, स्वास्तिक एस्ट्रोलॉजी, रामोजी रिसोर्ट होटल एंड रेस्टोरेंट, आरपीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज, चाचा चौधरी, प्रेम मसाले, ऋतु फूड प्रोडक्ट, वैष्णवी मेटल एलॉयस, भारत विकास परिषद, स्टैंडर्ड रंग गुलाल , महाराजा ऑटो वर्ल्ड, गिन्नी धीर इंटरप्राइजेज, केएम हींग एवं मसाले। साथ ही अपना हाथरस द्वारा भजन संध्या का लाइव प्रसारण किया जाएगा।