संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गोविंद भगवान रथयात्रा समिति के बैनर तले सोमवार को कस्बे में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में शामिल भगवान गोविंद और अक्रूर जी महाराज की झांकी के दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान गोविंद की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। भक्ति गीत संगीत की धुन पर प्रभातफेरी जहां से भी गुजरी, वहां का वातावरण कृष्णमय हो गया।
प्रभातफेरी से पूर्व गोविंद भगवान का श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक और शृंगार किया। ज्योतिषाचार्य और आचार्य पंडित योगेश शरण शास्त्री ने विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चारण व पूजा अर्चना के बाद प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी में भगवान गोविंद और वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक अक्रूर जी महाराज की झांकी शामिल रहीं।
संयोजक दिनेश वार्ष्णेय डैनी ने प्रभातफेरी में शामिल प्रधान हंवीर सिंह, दिनेशचंद्र वार्ष्णेय लोहे वाले, सुरेशचंद्र वार्ष्णेय, सुनील गौतम, विपिन अग्रवाल, अनिल पाराशर, अमित पाराशर, रिंकू ठेंनुआ, बबलू गौतम, प्रदीप का स्मृति चिन्ह देकर और दुपट्टा डालकर स्वागत किया।
मौके पर रामबाबू वार्ष्णेय, डॉ. योगेश गुप्ता, छत्रपाल गुप्ता, सारांश गर्ग, लकी गुप्ता, वरुण विरला, गोपाल वार्ष्णेय, लांगुरिया गर्ग, संजीव बिरला, राहुल बंसल, मनीष गौतम के अलावा स्नेहलता वार्ष्णेय, जूली वार्ष्णेय, रमा गुप्ता, चंचल गुप्ता, वर्षा वार्ष्णेय मौजूद थीं।