फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रेल रोकने जा रहे किसान नेता को हिरासत में लिया

विज्ञापन
किसानों के रेल रोको अभियान को देखते हुए जलेसर रोड (मानिकपुर) रेलवे स्टेशन पर सीओ के साथ तैनात पुलि? - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

किसानों के रेल रोको अभियान को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद रहा। रेलवे स्टेशन आने वालों रास्तों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। इस दौरान स्टेशन जा रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मंगलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसडीएम अंजलि गंगवार पूरे दिन क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाए रहीं।
दरअसल, तीनों कृषि कानूनों के विरोध में 18 अक्तूबर को किसानों का रेल रोको अभियान प्रस्तावित था। किसान ट्रेनों को रोककर प्रदर्शन करने वाले थे। इसके मद्देनजर सोमवार की सुबह से ही पुलिस एवं प्रशासन काफी मुस्तैद रहा। सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह एवं कोतवाल मनोज कुमार मय पुलिस बल के क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन जलेसर रोड (मानिकपुर) पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के गांव बहादुर पुर देवकरण निवासी संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मंगलेश यादव को रेलवे स्टेशन आते समय रास्ते में ही हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र के एक नेता को शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से हिरासत में लिया गया था। सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक किसान नेता को कोतवाली में बैठा लिया था। शाम को उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें