दिवाली पर अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से एक पहल की गई है। आबकारी विभाग अब शराब की अवैध बिक्री पर 24 घंटे निगरानी रखेगा। आबकारी विभाग की ओर से वर्तमान में अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री के अड्डों पर दबिश दी जा रही है और ढाबों की चेकिंग की जा रही है। अब विभाग की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805331 और व्हाट्स एप नंबर 9454466019 पर कोई भी व्यक्ति अवैध शराब से संबंधित सूचना दे सकता है।
विभाग की ओर से प्राप्त कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि व्हाट्स एप नंबर पर शिकायतकर्ता फोटो व वीडियो भी उपलब्ध करा सकता है। संवाद