तालाब ओवरब्रिज के लोकार्पण के मौके पर पूजा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार सुबह हाथरस पहुंचकर तालाब ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ओवरब्रिज शुरू होने से अब स्थानीय लोगों की जाम की समस्या का निवारण हो गया है।
डीप्टी सीएम सुबह यहां नए-नए बने तालाब ओवरब्रिज पर जाकर विधि-विधान से पूजा कर उसका लोकार्पण किया। ओवरब्रिज को अब जनता के लिए खोल दिया गया है।
ओवरब्रिज का लोकार्पण 10 अगस्त से 15 अगस्त के बीच होना था। लेकिन अंतिम रूप में देरी होने से इसका लोकार्पण होने में इतनी देरी लग गई। ओवरब्रिज का काम पूरा होने से न केवल तालाब चौराहे पर जाम की समस्या दूर हो सकेगी, बल्कि लोग रेलवे फाटक को पार किए बिना एक छोर से दूसरे छोर तक आ-जा सकेंगे।