फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ओवरब्रिज का किया लोकार्पण

Sun, 31 Oct 2021 01:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डिप्टी सीएम के यहां पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ओवरब्रिज का लोकार्पण होने के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया है। इससे अब स्थानीय लोगों की जाम की समस्या का निवारण हो गया है।
विज्ञापन
तालाब ओवरब्रिज के लोकार्पण के मौके पर पूजा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार सुबह हाथरस पहुंचकर तालाब ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ओवरब्रिज शुरू होने से अब स्थानीय लोगों की जाम की समस्या का निवारण हो गया है।

विज्ञापन


डीप्टी सीएम सुबह यहां नए-नए बने तालाब ओवरब्रिज पर जाकर विधि-विधान से पूजा कर उसका लोकार्पण किया। ओवरब्रिज को अब जनता के लिए खोल दिया गया है।

ओवरब्रिज का लोकार्पण 10 अगस्त से 15 अगस्त के बीच होना था। लेकिन अंतिम रूप में देरी होने से इसका लोकार्पण होने में इतनी देरी लग गई। ओवरब्रिज का काम पूरा होने से न केवल तालाब चौराहे पर जाम की समस्या दूर हो सकेगी, बल्कि लोग रेलवे फाटक को पार किए बिना एक छोर से दूसरे छोर तक आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें