हाथरस : उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की सभा को लेकर बागला इंटर कॉलेज में मंच व अन्य व्यवस्थाओं का
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा के तहत मंगलवार को उपमुमख्यमंत्री दिनेश शर्मा मंगलवार को बागला इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की तैयारी पूरे दिन भाजपाइयों के साथ-साथ प्रशासन भी जुटा रहा। उनका हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे और तदुपरांत कार से बागला कॉलेज आएंगे। पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया है।
भाजपा की जनविश्वास यात्रा के तहत मंगलवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा यहां बागला कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी प्रशासन को मिल गया है। वह हेलिकॉप्टर से यहां आएंगे। वह मंगलवार की दोपहर 11.45 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। तदुपरांत वह कार द्वारा बागला कॉलेज के मैदान पर पहुंचे।
दोपहर 12 बजे से दोपहर एक बजे तक वह जनविश्वास यात्रा के तहत आयोजित जनसभा में रहेंगे। तदुपरांत दोपहर 1.10 बजे फिर पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ चले जाएंगे। पुलिस लाइन के मैदान पर जहां हेलीपैड बनाया गया है। वहीं उनकी सुरक्षा की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। भाजपाई भी जनसभा को सफल बनाने की कोशिश में जुटे रहे। संवाद