फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर में डाली जाएगी 250 किमी सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। शहर में जल्द ही जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा। इसमें उन इलाकों को भी शामिल किया जाएगा, जोकि सीमा विस्तार के बाद इस शहर में शामिल हुए हैं। करीब ढाई सौ किलोमीटर लंबी यह सीवर लाइन डाली जाएगी। अमृत योजना में चयनित इस शहर में पेयजल आपूर्ति की लाइन का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा और उसके बाद सीवर लाइन का काम शुरू होगा। नई सीवर लाइन डालने से शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में हाथरस शहर अमृत योजना में शामिल हो गया था। तब से यहां अमृत योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। शहर का सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम भी ठीक नहीं है और यहां थोड़ी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इस समस्या से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए अब जल निगम द्वारा यहां करीब ढाई सौ किमी लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी। इसका सर्वे जल्द ही शुरू होगा। माना जा रहा है कि पेयजल योजना का काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा और उसके बाद सीवर लाइन के काम के लिए सर्वे होगा। संवाद
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद पांच गुना बढ़ा क्षेत्रफल
हाथरस। सीमा विस्तार होने के बाद शहर का क्षेत्रफल करीब पांच गुना बढ़ गया है। यहां की आबादी भी 1.35 लाख से बढ़कर दो लाख 13 हजार पहुंच गई है। शहर का क्षेत्रफल अब भी काफी बढ़ गया है। इसमें 11 ग्राम पंचायतें शामिल हुई हैं। नई सीवर लाइन भी नए क्षेत्रफल के हिसाब से डाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन

हाथरस शहर का सीमा विस्तार होने के बाद आबादी बढ़ी है। शहर अमृत योजना में शामिल है। जलनिगम द्वारा सीवर लाइन डालने के लिए जल्द सर्वे किया जाएगा।
-आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष, हाथरस
अमृत योजना के तहत इन-दिनों पेयजल लाइन डालने का काम चल रहा है। इस काम के खत्म होने के बाद सीवर लाइन डालने के लिए सर्वे की शुरुआत की जाएगी। जितनी पेयजल की लाइन डाली गई हैं, उतनी ही सीवर लाइन डाली जाएगी। करीब ढाई सौ किलोमीटर की सीवर लाइन डाल जाएगी।
-आरके शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें