फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस डिपो को जल्द मिल सकती हैं 20 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की ओर से लगातार हाथरस डिपो को नई बसें दी जा रही हैं। अब फिर से डिपो को 20 नई बसें मिलने की उम्मीद है। जबकि डिपो में पहले से चालक-परिचालकों की कमी है।
विज्ञापन

हाथरस डिपो के पास करीब सवा साल पहले मात्र 50 बसें ही थीं, लेकिन पिछले कुछ माह में निगम की ओर से लगातार नई बसें मुहैया कराई जा रही हैं। वर्तमान में डिपो के पास 86 बसें हैं। इनकों चलाने के लिए पिछले तीन माह में चालकोंं की संविदा में भर्ती की गई है। जब तक चालक भर्ती नहीं हुए थे तब ये बसें कार्यशाला में खड़ी रही थीं।

अब बीस बसें फिर से मिलने के बाद चालकों की कमी सामने आएगी। वर्तमान में हाथरस डिपो के पास कुल 158 चालक हैं, जबकि परिचालक 142 हैं। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो सुमित अवस्थी ने बताया कि लगातार संविदा चालकों की भर्ती डिपो स्तर पर की जा रही है। बसों का आवंटन होते ही चालक-परिचालकों की पूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें