फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डेंगू, मलेरिया व कोविड की शत प्रतिशत जांच कराई जाए: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण को लेकर हाथरस क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगचौली में आरआर टीम द्वारा किए गए कार्यों का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जायजा लिया। डीएम ने कहा कि सर्वे के दौरान जो भी व्यक्ति सर्दी, जुखाम, खांसी तथा बुखार से पीड़ित पाए जाते हैं। उनकी डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड तथा कोविड की जांच शत प्रतिशत कराई जाए।
उन्होंने ग्राम प्रधान को नालियों में जलभराव न हो इसके लिए प्रतिदिन साफ सफाई कराते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके अग्रवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत गंगचौली की आबादी लगभग तीन हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोगों के दृष्टिगत 50 घरों का डोर टू डोर सर्वे कार्य किया गया है, जिसमें से दो व्यक्ति बुखार से पीड़ित पाए गए। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर सर्वे के दौरान टीम द्वारा घरों के अंदर कूलरो का पानी, छत पर खुली टंकियां, टीन के खाली डिब्बे, पुराने टायर, गमले, खाली बोतलें, सिर्स्टन, मनी प्लांट के गमले आदि में जहां पर पानी अस्थाई रूप से एकत्रित रहता है, उनसे पानी निकलवाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें