हाथरस : बैठक करते मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी की बैठक कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद की अध्यक्षता में जामा मस्जिद में हुई।
बैठक में कहा गया कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा जानबूझकर मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काने के मकसद से मुसलमानों के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो आलेहि वसल्लम की जिंदगी पर असत्य और मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए किताब लिखी गई है।
पैगंबर की शान में गुस्ताखी करते हुए जानबूझकर गलत और मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं, जिससे दुनिया के सभी मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। बैठक में रिजवी को गिरफ्तार करने और किताब पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। इस मौके पर हाजी सलीम, काजी अकील अहमद नदवी, यूसुफ पहलवान, हाजी इकबाल अब्बासी, इलियास गाजी, आबिद राणा, हाजी शरीफ, कुर्बान अली शहजादा, चमन खां, रहीश अहमद अब्बासी, मोहम्मद आबाद आदि मौजूद थे। संवाद