संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान/हाथरस।
पॉलीटेक्निक के छात्र की मौत के मामले में मृतक के पिता एसपी से मिले। उन्होंने आरोपी शिक्षक व उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रवीन रावत पुत्र हरि बल्लभ रावत निवासी शिव विहार कॉलोनी गली नंबर 2 मथुरा रोड सासनी गेट अलीगढ़ ने एसपी हाथरस को बताया के उसके बेटे रिद्दम रावत की हत्या साजिश के तहत की गई है। रिद्दम रावत अपने क्लास टीचर रूम पार्टनर आरोपी शिक्षक अविनाश के साथ हाथरस में सीमा उपाध्याय नगर कॉलोनी गली नंबर 2 में किराए पर रहता था।
आरोप है कि शिक्षक अविनाश के किसी महिला से अवैध संबंध थे। उनकी निजी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसके बेटे ने वायरल कर दिए थे। फोटो वायरल होने के बाद 9 सितंबर को शिक्षक अविनाश ने रिद्दम का मोबाइल ले लिया था और पिता प्रवीन रावत को बुलाया था।
आरोप है कि 10 सितंबर को जब प्रवीन अपने भाई पवन के साथ शाम चार बजे पहुंचा तो उस समय पता चला कि रिद्दम दो बजे टीचर के साथ कॉलेज से निकला था। लेकिन रूम के पास पहुंचने पर टीचर अकेला मिला। उस दौरान आरोपी शिक्षक से अपने बेटे रिद्दम का मोबाइल जबरदस्ती ले लिया और उससे बेटे के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने गया है।
प्रवीण ने बताया कि 12 सितंबर रविवार को वह बेटे को खोजता हुआ मुरसान पहुंचा तो पता चला कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेटे की गला काटकर हत्या कर दी और उसका रेलवे ट्रैक पर शव फेंक दिया है।
उस दौरान जब शिक्षक को फोन करने की कोशिश की गई तो आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिए और अपने फेसबुक आईडी डिलीट कर दी। प्रवीन ने बताया कि मुरसान पुलिस ने अभी तक रिद्दम के कमरे को न तो सील किया है न उसके कोई साक्ष्य एकत्रित किए हैं।