फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 56 हजार राशन कार्डधारकों को आधार कार्ड फीड कराने में मिली मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले के एक 56,000 लोगों को राशन कार्ड के साथ आधार नंबर फीड कराने के लिए 31 दिसंबर तक की मोहलत मिल गई है। इन कार्डधारकों को अब 31 दिसंबर तक राशन मिल सकेगा, लेकिन इस दौरान इनको अपना आधार नंबर संबंधित राशन डीलर के माध्यम से अपने राशन कार्ड के साथ फीड कराना होगा, जनवरी महीने में उनको खाद्यान्न मिलने में मुश्किल होगी।
शासन स्तर से राशन कार्ड के साथ आधार नंबर को फीड करने का काम युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इसके पीछे शासन का उद्देश्य पूरे देश में राशन कार्ड का पोर्टेबिलिटी सिस्टम को लागू करना है, जिससे भविष्य में कोई भी कार्डधारक किसी भी दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सके। जिले में अभी तक 56 हजार लोगों ने अपने आधार नंबर राशन कार्ड से फीड नहीं कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन कार्डधारकों को 31 दिसंबर तक की मोहलत दी गई है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सभी राशन डीलरों को इन लोगों की सूची भी उपलब्ध करा दी गई है और जल्द से जल्द इनके आधार नंबर राशन कार्ड के साथ फीड कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें