फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डॉ.योगिता की हत्या के दोषी को दी जाए फांसी की सजा

विज्ञापन
हाथरस: डॉ. योगिता हत्याकांड के विरोध में कैंडल जलाकर शांति सभा करते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉर्ड बुद्धा एजुकेशन सोसायटी की एक शांति सभा का आयोजन आंबेडकर पार्क खंदारी गढ़ी में हुआ। इसमें 18 अगस्त को हुई डॉ. योगिता गौतम की हत्या का विरोध करते हुए मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अगम प्रिय सत्संगी ने कहा कि सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारा केवल भाषण तक सीमित रह गया है। सरकार अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। प्रो. डॉ. प्रेमप्रकाश ने कहा कि आए-दिन महिलाओं व बच्चियों के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर रघुवीर सिंह गौतम, वीरेंद्रपाल सिंह, देवदत्त दयाल, डॉ. बच्चू सिंह, मुकेश कुमार, पवन कुमार सागर, माधुरी गौतम, लखमीचंद, एससी निराला, डॉ. हरिओम सिंह, ओमप्रकाश, सोनप्रकाश, डॉ. भागीरथ सिंह सोलंकी, भगवानदास, विमलेश, रीमा, गिरीदत्त दयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें