फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सड़क पार कर रहे मासूम को कार ने टक्कर मारी, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

गंगा स्नान कर घर लौट रहे छह साल के एक मासूम बच्चे को एबीजी हॉस्पिटल के सामने एक इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वहां से आगरा भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक किसी ने दुर्घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी।
ग्राम पिपरामई निवासी ललित नारायण बुधवार को अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। हाईवे पर कन्या गुरुकुल के निकट अमरूद देखकर गाड़ी रुकवा कर खरीदने गए। पीछे-पीछे उनका बेटा बिट्टू (06) भी आग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह सड़क पार करने के लिए आगे बढ़ा अलीगढ़ की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें